Video: ठेकेदार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में PWD की महिला कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप

एक ठेकेदार सिर्फ अपने हक का पैसा मांग रहा था. परिवार का आरोप है कि PWD में तैनात महिला कर्मचारी ने पहले तो उसे इस…

Google CTA

एक ठेकेदार सिर्फ अपने हक का पैसा मांग रहा था. परिवार का आरोप है कि PWD में तैनात महिला कर्मचारी ने पहले तो उसे इस बात के लिए झूठा मुकदमा लिखवाकर जेल भिजवा दिया. उसके बाद भी कई तरह की धमकी दी. जमानत पर छूटे ठेकेदार का समाज में अब सम्मान नहीं बचा था.

यह भी देखें...

ठेकेदार डिप्रेशन का शिकार हो गया और बुरी तरह खुद को कोसते हुए एक रात कमरे को अंदर से बंद करके खुद को खत्म कर दिया. जब परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर कमरे में देखा तो वो ठेकेदार समाज को अलविदा कर चुका था. छोड़ गया था एक नोट. जिसमें उसने पीडब्ल्यूडी की महिला कर्मचारी के करतूतों का खुलासा किया था.

दरअसल ये मामला है लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र का. यहां शिप्रा अपार्टमेंट में रहने वाले 41 साल के ठेकेदार प्रशांत विजय सिंह ने PWD में तैनात एक महिला अधिशाषी अभियंता पर प्रताड़ना का आरोप लगाया.

पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो…

प्रयागराज: युवती को छेड़ने लगे मनचले, पैरों पर गिरा मंगेतर फिर भी नहीं माने, Video Viral