UP Weather Update: यूपी में आज के मौसम का लेटेस्ट अपडेट, अगले 48 घंटों के लिए IMD ने ये बताया

यूपी तक

• 08:39 AM • 23 Feb 2026

UP Weather News Today: यूपी में 23 फरवरी को मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट. अब बारिश के आसार कम हैं और तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. जानिए अपने जिले के मौसम का हाल.

Google CTA

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. 23 फरवरी 2026 के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, अब राज्य में धीरे-धीरे गर्मी का एहसास बढ़ने वाला है. पिछले दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों (19-20 फरवरी) में हल्की बूंदाबांदी देखी गई थी, लेकिन अब पूरे प्रदेश में भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के सभी जिलों के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है, जिसका अर्थ है कि अब बारिश की कोई संभावना नहीं है. 

यह भी देखें...

जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, दिन के तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं. अगले कुछ दिनों में तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. दिन में धूप तेज महसूस होगी और हल्की गर्माहट बनी रहेगी, जबकि रातें अब पहले के मुकाबले कम ठंडी होंगी.

अगले 48 घंटों में यूपी के मौसम का हाल

अगले 48 घंटों तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. हालांकि, सुबह और शाम के समय अभी भी हल्की गुलाबी ठंड महसूस की जा सकती है. कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन किसी बड़े मौसमी व्यवधान की आशंका नहीं है. कुल मिलाकर, यूपी में अब सर्दियों की विदाई और गर्मियों की दस्तक शुरू हो गई है.