3 हाईवे प्रोजेक्ट से बदलेगी यूपी की कनेक्टिविटी, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां...

यूपी तक

• 04:13 PM • 14 Jul 2026

UP News: लखनऊ में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश की कनेक्टिविटी, व्यापार और अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी, साथ ही उन्होंने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा.

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश में विकास को नई गति देने के लिए राजधानी लखनऊ में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का "ग्रोथ इंजन" बन चुका है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश ने सुशासन और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का मॉडल प्रस्तुत किया है. आधुनिक सड़क, एयर, वाटरवे और पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के विकास से राज्य की कनेक्टिविटी लगातार मजबूत हुई है.

यह भी देखें...

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल पहले उत्तर प्रदेश पहचान के संकट से जूझ रहा था. उस समय न स्पष्ट नीति थी और न ही विकास की नियत. प्रदेश उपद्रव, दंगों और माफिया की दबंगई से प्रभावित था, जिसके कारण विकास कार्य बाधित रहे. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विकास को प्राथमिकता दी है, जिससे प्रदेश ने नई पहचान बनाई है और जनता तक विकास का लाभ पहुंचने लगा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत वाली इन तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से लखनऊ समेत कई जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इससे यात्रा का समय कम होगा, व्यापार और उद्योग को नई गति मिलेगी तथा प्रदेश के आर्थिक विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं उत्तर प्रदेश के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी और प्रदेश को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ जनता को बेहतर सुरक्षा, सुशासन और आधुनिक कनेक्टिविटी की सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी.