CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि रामद्रोहियों के लिए अब देश में कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि जो लोग राम भक्तों पर हमला करते हैं और कानून तोड़ते हैं उनका रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर है. सीएम योगी ने कहा कि भारत में सबको क़ानून का पालन करना होगा, तभी विकास संभव है.
ADVERTISEMENT
इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि सकारात्मक सोच के साथ हर भारतीय का दायित्व है कि वे भारत के विकास में योगदान दें. सनातन धर्म और भारत एक-दूसरे के पूरक हैं जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता. वर्तमान में देश पर जो भी प्रहार हो रहे हैं उन्हें रोकने के लिए हमें सजग रहना होगा ये संदेश भारत के वैभव और समृद्धि के लिए एक मजबूत संकल्प है.
ADVERTISEMENT









