IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा के रिसेप्शन में स्टेज पर पहुंची भारी भीड़, फिर ये हुआ

यूपी के दो IPS अधिकारियों केके विश्नोई और अंशिका वर्मा की जोधपुर में हुई शाही शादी. राजस्थानी लुक में नजर आया पावर कपल. जानें गोरखपुर से शुरू हुई इस लव स्टोरी के बारे में.

यूपी तक

• 11:31 AM • 31 Mar 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारियों केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी इन दिनों प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. 29 मार्च को जोधपुर के ऐतिहासिक अजित भवन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाने के बाद, अगले दिन लारिया रिसॉर्ट में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया. इस समारोह में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेताओं और नौकरशाहों का जमावड़ा लगा रहा.

यह भी पढ़ें...

रिसेप्शन के दौरान आईपीएस अंशिका वर्मा अपने पारंपरिक राजस्थानी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनकी सुर्ख लाल पोशाक, सिर पर सजी ओढ़नी और माथे की बिंदिया ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा. वहीं, आईपीएस केके विश्नोई भी जोधपुरी शाही पहनावे में काफी आकर्षक लग रहे थे. ड्यूटी पर सख्त नजर आने वाला यह जोड़ा स्टेज पर एक-दूसरे के साथ बेहद सौम्य और गरिमामय दिख रहा था.

दिग्गजों का लगा तांता

शादी की खुशी साझा करने के लिए मेहमानों की भारी भीड़ उमड़ी. उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति सहित कई विधायक और वरिष्ठ अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. फिरोजाबाद के एसपी अनुप चौधरी सहित यूपी पुलिस के कई साथी अधिकारी भी इस जश्न का हिस्सा बनने विशेष रूप से जोधपुर पहुंचे. स्टेज पर बधाई देने वालों की लंबी कतारें इस जोड़े की लोकप्रियता को बयां कर रही थीं.

गोरखपुर में शुरू हुई थी लव स्टोरी

केके बिश्नोई और अंशिका की यह प्रेम कहानी साल दर साल मेहनत और जज्बे के साथ परवान चढ़ी. दोनों अधिकारियों की पहली मुलाकात गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी. साथ काम करते हुए शुरू हुआ दोस्ती का यह सिलसिला धीरे-धीरे प्यार में बदला और अब परिवार की रजामंदी से शादी के मुकाम तक पहुँच गया है. यह शादी न केवल दो दिलों का मिलन है, बल्कि यूपी पुलिस के पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के खूबसूरत तालमेल की मिसाल भी है.