राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले चर्चित आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं. वर्दी की सख्ती के पीछे छिपे एक पारिवारिक और खुशमिजाज इंसान की झलक उनकी शादी की रस्मों में साफ दिखाई दे रही है. 29 मार्च को होने वाली इस शाही शादी से पहले हल्दी और संगीत के कार्यक्रमों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.
ADVERTISEMENT
हल्दी की रस्म में बुआ संग मस्ती
हल्दी की रस्म के दौरान एक बेहद खूबसूरत और शरारत भरा पल कैमरे में कैद हुआ. संभल एसपी बिश्नोई अपनी बुआ के साथ शगुन को लेकर नोक-झोंक और मस्ती करते नजर आए. अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले अधिकारी का यह देसी अंदाज उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है. परिवार के बीच बिताए गए ये हल्के-फुल्के पल अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
संगीत में पिता संग भावुक डांस
संगीत समारोह की शाम उस वक्त बेहद भावुक हो गई जब केके बिश्नोई अपने पिता के साथ मंच पर थिरकते नजर आए. डांस के दौरान पिता ने बेटे का हौसला बढ़ाते हुए 'बड़ा नाम करने' की बात कही, जिसे देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं. सख्त ड्यूटी निभाने वाले एक जांबाज अफसर और उसके पिता के बीच का यह अटूट प्रेम दर्शकों का दिल जीत रहा है.
ADVERTISEMENT









