सरकारी नौकरी मिलने के बाद स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सीएम योगी के लिए कही ये बात

Rinku Singh UP Govt Job: क्रिकेटर रिंकू सिंह अब उत्तर प्रदेश सरकार में अधिकारी बन गए हैं. सीएम योगी ने उन्हें 'रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर' नियुक्त किया है. जानिए इस पद पर उन्हें क्या सुविधाएं मिलेंगी और नियुक्ति पत्र लेने न पहुंचने पर रिंकू ने क्या कहा.

यूपी तक

• 11:05 AM • 27 Mar 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश सरकार ने रिंकू सिंह को क्षेत्रीय खेल अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है. लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. हालांकि, रिंकू सिंह व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे, जिससे चर्चाएं तेज हो गई थीं. रिंकू सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि वे आईपीएल (IPL) में अपनी टीम KKR के साथ व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं जल्द ही अपना जॉइनिंग लेटर प्राप्त करूँगा और मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद लेने आऊंगा.' 

यह भी पढ़ें...

उन्हें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 3 करोड़ रुपये की सम्मान राशि से भी नवाजा गया है. रिंकू सिंह को मिला यह पद एक ग्रुप-बी (राजपत्रित) पद है. इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं. मंडल स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का संचालन, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग की योजना बनाना और स्टेडियम/हॉस्टल के बजट की देखरेख करना. इस पद पर वेतन ₹70,000 से ₹1,50,000 के बीच होता है. इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस (HRA), मेडिकल सुविधाएं और यात्रा भत्ता भी मिलता है. भविष्य में उनके पास खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर या जॉइंट डायरेक्टर बनने का भी अवसर होगा.

आपको बता दें कि रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के मंगेतर हैं. उनके द्वारा भाजपा सरकार और सीएम योगी की तारीफ किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.