फिरोजाबाद के ASP अनुज चौधरी के इस बयान की खूब है चर्चा, क्या कहा उन्होंने?

फिरोजाबाद एसपी ग्रामीण अनूप चौधरी ने फिल्म 'धुरंधर 2' का किया समर्थन. बोले- अतीक अहमद मोस्ट वांटेड अपराधी था, फिल्म देशभक्ति का बड़ा संदेश है.

यूपी तक

• 10:42 AM • 29 Mar 2026

follow google news

फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण अनूप चौधरी ने फिल्म धुरंधर 2 और उसे लेकर उपजे सियासी विवाद पर अपनी बेबाक राय साझा की है. बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही इस फिल्म में अतीक अहमद के किरदार को दिखाए जाने पर मचे बवाल के बीच, एसपी का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

यह भी पढ़ें...

अतीक के किरदार पर सियासी बवाल का जवाब

फिल्म में माफिया अतीक अहमद के किरदार को दिखाए जाने पर हो रहे विरोध को एसपी ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने दो टूक कहा कि पुलिस जांच में वह एक मोस्ट वांटेड अपराधी साबित हो चुका है, ऐसे में उसके चित्रण पर विरोध का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने इस विरोध को देशप्रेम की भावना से जोड़ते हुए कहा कि जनता को हकीकत देखनी चाहिए.

गुमनाम वीरों को समर्पित फिल्म

अनूप चौधरी के अनुसार, यह फिल्म उन जासूसों और जांबाज धुरंधरों को एक सलाम है जो अपनी पहचान छुपाकर देश की सेवा करते हैं और अनजाने में अपना सर्वोच्च बलिदान दे देते हैं. उन्होंने कहा, "यह फिल्म धर्म या जाति से ऊपर है.यह उन लोगों के लिए है जो देशभक्ति की भाषा समझते हैं."

युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक

एसपी ने युवाओं से इस फिल्म को देखने की अपील की है ताकि वे राष्ट्रसेवा और बलिदान का महत्व समझ सकें. उन्होंने माना कि फिल्म की लंबाई अधिक हो सकती है, लेकिन जिस तरह से कहानी को समझाया गया है, वह हर भारतीय के लिए मार्गदर्शक साबित होगी.

पुलिस महकमे में फिल्म का क्रेज

सिर्फ फिरोजाबाद ही नहीं, बल्कि कई अन्य जिलों से भी पुलिस अधिकारियों द्वारा सिनेमाघरों में जाकर यह फिल्म देखने की तस्वीरें सामने आई हैं। जहाँ एक तरफ राजनीतिक दल इस फिल्म को लेकर दो धड़ों में बंटे हैं, वहीं पुलिस अधिकारियों का यह समर्थन फिल्म की चर्चा को और बढ़ा रहा है.