Shivpal Yadav Viral : निजी सचिव अंकुश पर आया पुलिस का बयान, अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे शिवपाल!

Shivpal Yadav Viral : निजी सचिव अंकुश पर आया पुलिस का बयान, अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे शिवपाल!

यूपी तक

• 03:21 AM • 28 Jul 2023

follow google news

यह भी पढ़ें...

कल यानी 27 जुलाई की रात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के निजी सचिव अंकुश और पुलिसकर्मियों के बीच गाड़ी के पेपर्स दिखाने को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद पुलिस अंकुश को पकड़कर थाने ले गई और गाड़ी को जब्त कर लिया था. इस बात की सूचना मिलते ही शिवपाल यादव भी गौतमपल्ली थाने पहुंचे.. भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद और अफसरों के हस्तक्षेप के बाद मामले को सुलझा लिया गया. जिसके बाद पुलिस ने अंकुश और उसकी गाड़ी को छोड़ दिया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता थाने पर मौजूद रहे. जो पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.