तमाम विरोधों और सामाजिक बहस के बीच इंटरनेट सेंसेशन मोनालिसा अब पूरी तरह से फरमान खान की दुल्हन बन चुकी हैं. केरल में गुपचुप तरीके से हुई इस शादी के बाद अब यह जोड़ा कश्मीर की वादियों में अपना हनीमून एंजॉय कर रहा है. मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी ताजा तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वे और फरमान बेहद खुश नजर आ रहे हैं. हालांकि उनकी यह मुस्कान उनके पैतृक घर खरगोन में मातम और गुस्से की वजह बनी हुई है. परिवार का आरोप है कि उन्हें अंधेरे में रखकर उनकी बेटी को एक्टिंग के नाम पर जाल में फंसाया गया है.
ADVERTISEMENT
कश्मीर की वादियों में सुकून के पल
मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी हनीमून ट्रिप की झलकियां साझा की हैं. तस्वीरों में मोनालिसा कैजुअल लुक में और फरमान बेहद साधारण अंदाज में नजर आ रहे हैं. दोनों कश्मीर के बर्फीले पहाड़ों के बीच कैमरे के लिए पोज देते दिखे. जहां दुनिया भर में उनकी शादी को लेकर विवाद छिड़ा है. वहीं इन तस्वीरों में दोनों के चेहरों पर एक अलग ही सुकून और खुशी झलक रही है.
एक्टिंग सिखाने ले गए थे और शादी कर ली
मोनालिसा की मां ने बेहद भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को 'फूल जैसा' पाल-पोसकर बड़ा किया था. परिवार का दावा है कि वे मोनालिसा को केरल केवल एक्टिंग की बारीकियां सिखाने के लिए लेकर गए थे. लेकिन वहां उन्हें धोखे में रखकर यह शादी करा दी गई. मां ने उन आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि वे मोनालिसा की शादी किसी रिश्तेदार के लड़के से कराना चाहते थे.
'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर की एंट्री
इस मामले में अब फिल्म जगत के लोग भी कूद पड़े हैं. मोनालिसा की पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सन मिश्रा खरगोन स्थित उनके घर पहुंचे. उन्होंने परिवार से मुलाकात की और इस पूरी घटना को 'लव जिहाद' करार दिया. मिश्रा ने ऐलान किया है कि वे इस मामले को अब कानूनी लड़ाई का रूप देंगे और परिवार को पूरा समर्थन देंगे.
दोनों परिवारों ने फेरा मुंह
हैरानी की बात यह है कि सिर्फ मोनालिसा का ही नहीं बल्कि फरमान खान का परिवार भी इस रिश्ते को अपनाने से इनकार कर रहा है. फरमान के घरवालों ने भी मोनालिसा को अपनी बहू मानने से मना कर दिया है. दोनों तरफ से सामाजिक और पारिवारिक बहिष्कार के बावजूद, फरमान और मोनालिसा अपनी नई जिंदगी का सफर सोशल मीडिया पर खुलकर जाहिर कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT









