गंगा में बीयर पी रहा था बिहार का युवक, वीडियो वायरल होते ही लोगों का फूटा गुस्सा

Ganga Viral Video: वाराणसी की गंगा नदी में एक युवक ने बीयर पीते हुए स्नान किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। पुलिस ने आरोपी की पहचान की है और गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होकर विवाद खड़ा कर रही है।

यूपी तक

• 11:34 AM • 23 May 2026

follow google news

Ganga Viral Video: वाराणसी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक हड़कंप मचा दिया है. करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र मानी जाने वाली मां गंगा के पवित्र घाटों पर हुई इस घटना ने लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है. वीडियो में जो दृश्य सामने आए हैं, उन्होंने एक बार फिर गंगा नदी की पवित्रता और घाटों पर हो रही गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इससे पहले भी गंगा घाटों पर इस तरह की विवादित घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें इफ्तार पार्टी, बियर पार्टी और हड्डियां फेंकने जैसे मामले शामिल रहे हैं. अब एक नया वीडियो सामने आने के बाद विवाद और तेज हो गया है.

यह भी पढ़ें...

वीडियो में क्या दिखा? 

वायरल वीडियो में एक युवक गंगा नदी में स्नान करते हुए हाथ में बियर लिए नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि वह खुलेआम गंगा में डुबकी लगाते हुए शराब का सेवन कर रहा था. वीडियो में आसपास कई लोग भी गंगा स्नान करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि यह युवक जनेऊ धारण किए हुए भी नजर आता है. इसी दौरान वह बियर पीते हुए रिकॉर्ड हुआ, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया. विवाद बढ़ने के बाद युवक को लोगों द्वारा टोका भी गया, जिस पर उसने कहा कि उससे गलती हो गई और वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा. बातचीत में उसने अपना नाम संतोष कुमार बताया और खुद को बिहार के रोहतास का निवासी बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर बवाल

वीडियो वायरल होते ही लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली. लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की. कई यूजर्स ने कहा कि पवित्र नदी में इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है और यह आस्था का अपमान है. मामला तेजी से तूल पकड़ता गया और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई.

पुलिस की जांच शुरू

घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद वाराणसी पुलिस ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के निवासी के रूप में कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. इसके साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को बिहार भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि गंगा घाट पर लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जाती है, और इस तरह की घटनाएं कानून और धार्मिक भावनाओं दोनों का उल्लंघन हैं.

यह भी पढ़ें: Vyatipat Yog 2026: सूर्य और चंद्रमा के टकराव से बनेगा व्यातिपात योग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें