सलीम वास्तिक ने अस्पताल से लौटते ही योगी सरकार को लेकर ये क्या कह डाला?

गाजियाबाद के सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के बाद यूपी पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनकाउंटर कर खत्म किया और सलीम ने पुलिस की तारीफ की।

यूपी तक

• 11:10 AM • 02 Apr 2026

follow google news

गाजियाबाद के लोनी में 27 फरवरी को हुए खौफनाक हमले के बाद एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए हैं. यूपी Tak के साथ एक सुपर एक्सक्लूसिव बातचीत में सलीम ने न केवल उस काली दोपहर की दास्तां सुनाई, बल्कि योगी सरकार और यूपी पुलिस की तत्परता की जमकर सराहना की. गर्दन पर गहरे जख्म के बावजूद सलीम के हौसले पस्त नहीं हुए हैं. उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा कि अगर उनके साथी आधा घंटा पहले आ जाते, तो वे हमलावरों को भागने का मौका भी नहीं देते.

यह भी पढ़ें...

'पुलिस ने किया एक नंबर काम'

सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले दोनों सगे भाइयों, जीशान और गुलफाम को यूपी पुलिस ने अलग-अलग एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. इस ऑन द स्पॉट न्याय पर खुशी जाहिर करते हुए सलीम ने कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में इतनी ईमानदारी और तेजी से सजा मिलते नहीं देखा. पुलिस ने जो किया वह पूरी तरह न्यायसंगत था." उन्होंने आरोपियों के पिता के बयानों पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि अगर उनके बेटों को मारना गलत था, तो मुझ पर जानलेवा हमला करना कहाँ तक सही था? सलीम ने स्पष्ट किया कि सीसीटीवी में सब साफ दिख रहा है और ऐसे हमलावरों को जीने का कोई हक नहीं है.

उस दिन के मंजर को याद करते हुए सलीम ने बताया कि वह अपने ऑफिस में थे जब बदमाशों ने उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए. हमलावरों का मुख्य उद्देश्य 'सिर तन से जुदा' करना था, लेकिन सलीम ने अपनी पूरी ताकत से संघर्ष किया. उन्होंने अपनी जान बचने का श्रेय लोनी पुलिस और सही समय पर मिली एंबुलेंस सेवा को दिया. गौरतलब है कि सीएम योगी के कड़े आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था और मार्च की शुरुआत में ही दोनों को मुठभेड़ में मार गिराया गया था.

'एक मजहब ने उन बच्चों को खत्म कर दिया'

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सलीम वास्तिक ने अपनी विचारधारा को और मजबूती से रखा. उन्होंने कहा कि वे थोड़े सख्त जान हैं, इसलिए जल्दी रिकवर हो गए. हमलावरों के बारे में बात करते हुए उन्होंने दुख जताया कि एक खास मजहब की कट्टरता ने उन दोनों सगे भाइयों का खून ले लिया और उनका जीवन खत्म कर दिया. फिलहाल, सलीम के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात है और वे अपनी सामान्य जिंदगी में लौटने की कोशिश कर रहे हैं.