Aaj ka UP: यूपी में पंचायत चुनाव जल्द होंगे. हाई कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय सीमा के अंदर ही कराए जाएं. सरकार ने चुनाव टालने के लिए ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को बहाना बनाया था. लेकिन अदालत के कड़े रुख के बाद अब चुनाव टालना आसान नहीं होगा. चुनाव आयोग तैयार है और चुनाव कार्य जल्द शुरू होंगे.
ADVERTISEMENT
सरकार के भीतर चुनाव को लेकर चर्चा चल रही है और अधिकारी कर्मचारियों की मुक्त होने के बाद चुनाव करवाया जाएगा. पंचायत चुनावों में देरी की सबसे बड़ी वजह 'ओबीसी आरक्षण' का मुद्दा बना हुआ है. सरकार ने इसके लिए एक डेडिकेटेड पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है जो 'ट्रिपल टेस्ट' के जरिए डेटा इकट्ठा कर रहा है. पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का दावा है कि 15 अप्रैल तक वोटर लिस्ट का काम पूरा हो जाएगा और चुनाव समय पर होंगे. हालांकि जमीनी हकीकत यह है कि अभी सीटों के आरक्षण का काम शुरू भी नहीं हो पाया है.
ADVERTISEMENT









