प्रयागराज महाकुंभ में 'वायरल गर्ल' के नाम से चर्चित हुई मोनालिसा भोसले की शादी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. मोनालिसा ने बागपत के रहने वाले फरमान से शादी की है, जिसे उनके परिवार ने 'अपहरण' और 'बहलाने-फुसलाने' का मामला बताया है. मोनालिसा के पिता जय भोसले और माता लता भोसले ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले (मंडलेश्वर) में पुलिस को एफआईआर (FIR) दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. परिवार का दावा है कि उनकी बेटी को फंसाया गया है और उन्हें उससे मिलने या बात करने नहीं दिया जा रहा है. मोनालिसा के फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी परिवार के साथ इस कानूनी लड़ाई में शामिल हैं.
ADVERTISEMENT
नाजिया इलाही की एंट्री और 'लव जिहाद' का दावा
इस मामले में मशहूर वकील और एक्टिविस्ट नाजिया इलाही ने मोर्चा संभाल लिया है. नाजिया इलाही ने इसे "लव जिहाद" का मामला करार दिया है. उनका तर्क है कि फरमान ने खुद को अभी भी मुसलमान बताया है, तो वह हिंदू रीति-रिवाजों और हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत शादी कैसे कर सकता है? उन्होंने आरोप लगाया कि यह हिंदू धर्म की प्रथाओं का मजाक उड़ाने और हिंदू मैरिज एक्ट का उल्लंघन करने का मामला है, क्योंकि फरमान ने हिंदू धर्म स्वीकार करने का कोई प्रमाण नहीं दिया है.
मोनालिसा और फरमान का पक्ष
दूसरी ओर, मोनालिसा और फरमान पहले ही मीडिया के सामने आकर यह बयान दे चुके हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वे एक-दूसरे के साथ खुश हैं. मंडलेश्वर की डीएसपी श्वेता शुक्ला ने पुष्टि की है कि परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस फिलहाल इस आवेदन की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि फरमान के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा या नहीं.
ADVERTISEMENT









