उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां स्वार थाना क्षेत्र के समोदिया गांव में शराब के नशे में धुत एक पति ने विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर पत्नी को गोली मार दी. घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने महिला को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. महिला के दाएं हाथ में गोली लगने से फ्रैक्चर होने की बात डॉक्टर ने बताई है..
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










