Mukhyamantri Jan Arogya Yojana UP: आज के समय में महंगे इलाज की वजह से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारी का सामना करना बेहद कठिन हो गया है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की है. यह योजना उन पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराती है, जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है. इस योजना का लाभ सरकारी और लिस्टेड निजी अस्पतालों दोनों में लिया जा सकता है. इसमें 25000 से अधिक बीमारियों और सर्जरी को शामिल किया गया है, जैसे हृदय रोग, कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट, न्यूरोसर्जरी और अन्य गंभीर उपचार.
ADVERTISEMENT
बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है और वह असहाय, गरीब या बीपीएल श्रेणी में आता हो. आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से या संबंधित कार्यालय में जाकर ऑफलाइन भी किया जा सकता है. आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, राशन कार्ड और निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं. पात्र लाभार्थियों को एक गोल्डन कार्ड जारी किया जाता है, जिसके जरिए अस्पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है. यह योजना प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए महंगे इलाज का बोझ कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: जज के सामने ही कैदी शहजाद ने खोल दी पुलिस के फेक एनकाउंटर वाली पोल, मचा खूब बवाल
ADVERTISEMENT









