निषाद आरक्षण और सामाजिक सम्मान पर भावुक हुए मंत्री संजय निषाद, मंच से रोते हुए जताई ये चिंता

निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने समाज की समस्याओं और आरक्षण पर जताई चिंता. मंच से भावुक होकर रोने का वीडियो वायरल, अखिलेश यादव ने कसा तंज.

यूपी तक

• 01:33 PM • 23 Mar 2026

follow google news

निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद अपने समाज के हक की लड़ाई को लेकर भावुक नजर आए. एक सार्वजनिक मंच से संबोधन के दौरान वे अपने आंसू नहीं रोक पाए. उन्होंने निषाद समाज की प्रतिष्ठा और बच्चों के भविष्य में व्याप्त असमानता को लेकर भावुक अपील की.  

यह भी पढ़ें...

निषाद ने बोला पिछली सरकारों पर हमला

संजय निषाद ने पिछली सरकारों पर अपने समाज को ठगने और लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने निषाद समाज के संघर्ष को हमेशा दबाने की कोशिश की. हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी व्यक्त किया कि उन्होंने समाज की मांगों को समझा और विधानसभा के पटल पर उन्हें समर्थन दिया.

विपक्ष का तंज और राजनीतिक वार-पलटवार

संजय निषाद के इस भावनात्मक अंदाज पर राजनीति भी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसते हुए इसे भाजपा के साथ गठबंधन के पश्चाताप का संदेश बताया. अखिलेश यादव की इस आलोचना के बावजूद निषाद पार्टी अपने स्टैंड पर कायम है. 

2027 से पहले शक्ति प्रदर्शन और आरक्षण की मांग

हाल ही में महाराजा गोराज निषाद की जयंती के अवसर पर निषाद पार्टी ने अपनी ताकत का अहसास कराया. 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी ने अनुसूचित जाति (SC) आरक्षण की मांग को लेकर एक विशाल बाइक रैली निकाली थी, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था. 

मोदी-योगी के नेतृत्व में जीत का भरोसा

डॉ. संजय निषाद ने स्पष्ट किया था कि पीएम मोदी और सीएम योगी के मार्गदर्शन में वे आगामी चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेंगे. उन्होंने गोरखपुर सहित पूर्वांचल के कई इलाकों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और समाज के अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई को और भी धार दे चुके हैं.