देवरिया में दरोगा का कॉलर खींचा, सिपाही को जड़ा थप्पड़! वीडियो वायरल

यूपी तक

• 04:12 PM • 23 Feb 2026

Deoria Police Attack Video: देवरिया में खाकी की बेबसी! जमीन विवाद रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, आरोपी ने दरोगा का कॉलर पकड़ा और सिपाही को थप्पड़ जड़ा. देखिए चकरा गोसाई गांव का ये वायरल वीडियो.

Google CTA

देवरिया जिले के मैल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस टीम पर हमले और दरोगा के साथ बदसलूकी का नज़ारा दिख रहा है. विवाद पुराने पंचायत भवन की जमीन और बाउंड्री को लेकर शुरू हुआ, जहाँ पुलिस चौकी संचालित होती है. आरोप है कि गांव के दीनानाथ तिवारी बाउंड्री से सटी मिट्टी काट रहे थे, जिससे दीवार गिर गई. जब वह गिरी हुई ईंटें उठाने लगे, तो ग्राम प्रधान ने पुलिस को बुला लिया. 

यह भी देखें...

पुलिस पर हमला और बदसलूकी

जैसे ही चौकी इंचार्ज सुनील कुमार कुशवाहा टीम के साथ मौके पर पहुंचे, दीनानाथ तिवारी और उनके परिवार ने उन पर हमला कर दिया. वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि आरोपी ने दरोगा जी का कॉलर पकड़ लिया और एक सिपाही को चांटा भी जड़ा. इस दौरान पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमले की कोशिश की गई और जमकर गाली-गलौज की गई. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा. 

पुलिस की कार्रवाई

इस घटना के बाद पुलिस ने प्रधानपति गणेश गिरी की तहरीर पर पांच नामजद (दीनानाथ तिवारी सहित) और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूपी में कानून व्यवस्था और पुलिस के इकबाल पर सवाल उठाए जा रहे हैं.