शादी का झांसा, रेप और फिर गैंगरेप..., दलित लड़की के साथ दुष्कर्म केस में शाहनवाज, आरिफ और फरमान हुए अरेस्ट, तीनों करना चाहते थे ये काम

यूपी तक

07 Jun 2026 (अपडेटेड: 07 Jun 2026, 06:29 PM)

Bijnor Dalit Woman Rape Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें धामपुर क्षेत्र के हबीबवाला स्थित एक निजी नर्सिंग होम में काम करने वाली दलित युवती ने अपने साथ हुए गंभीर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं.

Google CTA

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें धामपुर क्षेत्र के हबीबवाला स्थित एक निजी नर्सिंग होम में काम करने वाली दलित युवती ने अपने साथ हुए गंभीर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि एक मुस्लिम डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और बाद में गर्भवती होने पर उस पर दबाव बनाया गया. मामला केवल यहीं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आरोपों के अनुसार यह घटनाक्रम आगे चलकर गैंगरेप तक पहुंच गया.

यह भी देखें...

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उस पर धार्मिक दबाव डाला गया और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की कोशिश की गई. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों शाहनवाज, आरिफ और फरमान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस पूरे मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप भी देखने को मिला है. नेहटौर विधानसभा से भाजपा विधायक ओम कुमार पीड़िता के घर पहुंचे और परिवार को समर्थन दिया. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज नहीं किया गया है, जिसे लेकर उन्होंने शासन से हस्तक्षेप और सुधार की मांग की है.

वहीं पीड़िता के परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं.