पीलीभीत में गरजे सीएम योगी, सपा पर बोला तीखा हमला...ये सब कह दिया!

UP News: पीलीभीत में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला करते हुए परिवारवाद और पिछली सरकारों की नाकामी के आरोप लगाए.

यूपी तक

• 04:29 PM • 30 Jun 2026

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा), पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार केवल अपने परिवार के हितों तक सीमित रही और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं थी. सीएम योगी ने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश में दंगों और जमीनों पर अवैध कब्जों की घटनाएं बढ़ी थीं, जिसके कारण जनता ने उनकी “साइकिल पंक्चर” कर दी. इसके विपरीत उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार गरीबों के हितों को प्राथमिकता दे रही है और उन्हें नागरिकता तथा जमीनों के पट्टे उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

सीएम योगी ने अपने संबोधन में बताया कि बाराबंकी और बिजनौर जैसे जिलों में हजारों परिवारों को जमीन और अधिकार दिए जा चुके हैं, और यह प्रक्रिया आगे भी अन्य जिलों में जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि जैसे ही वन विभाग और केंद्र सरकार से आवश्यक स्वीकृतियां मिलती हैं, और अधिक जरूरतमंद परिवारों को भी उनका अधिकार प्रदान किया जाएगा. योगी ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कभी गरीबों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, जबकि वर्तमान सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है.

अपने भाषण में सीएम योगी ने पीलीभीत के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अगर पहले की सरकारें गंभीर होतीं, तो आज तक पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज, पुल निर्माण और टाइगर रिजर्व को वैश्विक पहचान मिल चुकी होती. उन्होंने विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका ध्यान हमेशा अपने परिवार तक सीमित रहा है. साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी को भी सरकारी या सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी.