राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन! इन दो लोगों ने दिया इस्तीफा... 8 आरोपी गिरफ्तार

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

यूपी तक

• 02:03 PM • 28 Jun 2026

follow google news

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस पूरे विवाद और इस्तीफे को लेकर अब वाराणसी के बाहुबली नेता बृजेश सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि चंपत राय ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर बहुत अच्छा काम किया है.

यह भी पढ़ें...

आठ आरोपी किए गए हैं गिरफ्तार

इस मामले में नामजद सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इन सभी आरोपियों को सोमवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा. पकड़े गए आरोपियों में लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, करुणेश पांडे, अविनाश शुक्ला और सुभाष चंद्र का नाम शामिल है.

इस्तीफे पर क्या बोले बृजेश सिंह?

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर पूर्व एमएलसी और बाहुबली नेता बृजेश सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि चंपत राय ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर बहुत अच्छा काम किया है. उन्होंने यह भी कहा है कि एसआईटी इस मामले की बिल्कुल निष्पक्ष जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

एसआईटी जांच में पुलिस पर सवाल

एसआईटी की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. जांच टीम ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम की निगरानी पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. इस रिपोर्ट में यूपी पुलिस के वायरलेस डिपार्टमेंट के आरएमओ अर्जुन देव की भूमिका को भी संदिग्ध बताया गया है. अर्जुन देव के पास ही मंदिर के वायरलेस सिस्टम और उस कमरे के सीसीटीवी का पूरा कंट्रोल था, जहां नोट गिने जाते थे और चोरी हो रही थी.

जगन्नाथ ट्रस्ट में रहेगी पूरी पारदर्शिता

चढ़ावा चोरी की घटना के बाद देश भर के अन्य मंदिरों के ट्रस्ट पर भी सवाल उठ रहे हैं. वाराणसी के जगन्नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया है कि उनके मंदिर में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है. कोई भी श्रद्धालु ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर मंदिर का पूरा लेखा-जोखा आसानी से देख सकता है. इससे यह साफ पता चलता है कि मंदिर में कितना पैसा आया है और वह कहां खर्च हुआ है.