Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावे चोरी मामले में प्रशासन और जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं. इस केस में टिन्नू यादव को प्रमुख आरोपी बताया जा रहा है, जिनके पास से सबसे ज्यादा नकदी बरामद होने की बात सामने आई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आठ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस और SIT की टीम लगातार पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है ताकि पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके.
ADVERTISEMENT
बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल
टिन्नू यादव के घर पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. इस पर प्रशासन का कहना है कि किसी भी कार्रवाई का निर्णय जांच के आधार पर ही लिया जाएगा. सरकार और पुलिस दोनों ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पहले सभी तथ्यों की पुष्टि की जाएगी, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. वहीं विपक्ष का आरोप है कि इस मामले में बड़े जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश हो रही है और छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है.
सरकार का सख्त संदेश - कोई भी दोषी नहीं बचेगा
ओम प्रकाश राजभर ने इस पूरे मामले पर बयान देते हुए कहा है कि चाहे आरोपी बड़ा हो या छोटा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने साफ किया कि जांच पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जा रही है और SIT अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि ट्रस्ट के कार्यों में हस्तक्षेप किए बिना निष्पक्ष जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.
ADVERTISEMENT









