विदेशी मौलाना का भारत में शानदार मदरसा 5 बुल्डोजर मंगवाकर ढहा दिया गया! पर क्यों हुआ ऐसा?

ant Kabir Nagar Bulldozer Action: संत कबीर नगर में विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान कनेक्शन के आरोपों के बीच एक आलीशान मदरसे को ध्वस्त कर दिया गया. जानें क्या है अवैध नक्शे और ब्रिटिश नागरिकता का पूरा विवाद.

यूपी तक

• 05:41 PM • 26 Apr 2026

follow google news

Sant Kabir Nagar Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में प्रशासन का कड़ा रुख देखने को मिला है. सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती नगर मोहल्ले में स्थित एक आलीशान मदरसे पर रविवार सुबह पांच बुलडोजरों ने एक साथ प्रहार किया. विदेशी नागरिकता, अवैध निर्माण और पाकिस्तान कनेक्शन जैसे गंभीर आरोपों से घिरे इस मदरसे को जमींदोज करने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला.

यह भी पढ़ें...

विदेशी नागरिकता और अवैध फंडिंग का आरोप

मदरसे के मालिक मौलाना शमसुल हुदा खान पर विदेशी फंडिंग के साथ-साथ पाकिस्तान कनेक्शन के भी आरोप लगे हैं. प्रशासन के मुताबिक, शमसुल हुदा खान ने ब्रिटिश नागरिकता ले रखी है. नियमानुसार, किसी विदेशी नागरिक को उत्तर प्रदेश में जमीन खरीदने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है, जिसका पालन इस मामले में नहीं किया गया था.

बिना नक्शे के खड़ा हुआ आलीशान मदरसा

एसडीएम और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह मदरसा 'विनियमित क्षेत्र' के अंतर्गत आता है. निर्माण से पहले संबंधित विभाग से नक्शा पास कराना अनिवार्य था, लेकिन मौलाना ने बिना किसी आधिकारिक अनुमति के इसे बनवा लिया. जनवरी 2026 में जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था. इसके बाद मामला उच्च न्यायालय भी गया, लेकिन वहां से याचिका खारिज होने के बाद ध्वस्तीकरण का रास्ता साफ हो गया.

पांच बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

मदरसे की भव्यता और मजबूती को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक साथ पांच बुलडोजर लगाए हैं. सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे. मौके पर मौजूद एसडीएम ने स्पष्ट किया कि आरबीओ (RBO) एक्ट 1958 के तहत जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करते हुए इस भवन को पूरी तरह ध्वस्त किया जा रहा है.

प्रशासन का सख्त संदेश

यह कार्रवाई उन संपत्तियों के लिए एक नजीर है जो बिना नक्शा पास कराए या विदेशी फंडिंग के नियमों को ताक पर रखकर तैयार की गई हैं. फिलहाल, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मदरसे को गिराने का काम जारी है और प्रशासन इसे पूरी तरह मलबे में तब्दील करने के बाद ही रुकेगा.