कौन हैं रमाशंकर दीक्षित जिन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केस के शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज पर लगाए ये बड़े आरोप

यूपी तक

24 Feb 2026 (अपडेटेड: 24 Feb 2026, 04:00 PM)

Who is Ramashankar Dixit: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज POCSO केस में नया मोड़ आ गया है. शाहजहांपुर के रमाशंकर दीक्षित ने आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज ने उन्हें अपनी बेटियों के जरिए शंकराचार्य पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाने के लिए भारी रकम का लालच दिया था.

Who is Ramashankar Dixit

Who is Ramashankar Dixit

Google CTA

Who is Ramashankar Dixit: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. एक तरह जहां पुलिस इस केस से जुड़े सबूत खंगालने में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर एक नए शख्स ने इस पूरे मामले में एक नया मोड़ ला दिया है. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे शाहजहांपुर के रमाशंकर दीक्षित ने एक चौंकाने वाला दावा किया है.  रमाशंकर दीक्षित ने आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज ने उन्हें फोन करके स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ झूठा बयान देने का प्रलोभन दिया था. उनका दावा है कि आशुतोष महाराज ने उन्हें फोन पर कॉल करके अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने के लिए कहा कि वाराणसी के आश्रम में उनकी बेटियों के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट किया गया है. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि रमाशंकर दीक्षित कौन है?

यह भी पढ़ें...

कौन है रमाशंकर दीक्षित जिसने आशुतोष महाराज को लेकर किया ये बड़ा दावा

रमाशंकर दीक्षित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं. रमाशंकर दीक्षित का कहना है कि 18 मार्च के दिन वह अपने घर में थे. इस दौरान कुछ लोग उनके घर आए और उनके पिता दंडीस्वामी आत्मानंद का नाम लेकर हालचाल जानने की कोशिश की. आरोप है कि इस बीच उन लोगों ने रमाशंकर दीक्षित से कहा कि मेरी बात मानोगे तो आर्थिक मदद करेंगे. इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए इनकी बात आशुतोष महाराज से कराई गई. रमाशंकर का कहना है कि वह पहले भी आशुतोष महाराज से मिल चुके हैं. इसलिए वह उनकी आवाज पहचान गए. आरोप है कि इस दौरान आशुतोष पांडेय ने कहा कि 'आप अपनी बेटियों को लेकर ये आरोप अविमुक्तेश्वरानंद और उनके लोगों पर लगाओं कि उनके वाराणसी आश्रम में तुम्हारी बेटियों के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट हुआ है. लेकिन जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उन्हें धमकी भी दी गई. 

रमाशंकर दीक्षित का कहना है कि पिछले 2-3 दिनों से मीडिया में शंकराचार्य के खिलाफ चल रही खबरों ने उन्हें झकझोर दिया. उन्हें अहसास हुआ कि उनके नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल हो रहा है. ऐसे में वह अपनी पत्नी और बेटियों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए रमाशंकर सीधे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य के पास जाने का फैसला किया. उन्होंने आश्रम पहुंचकर दावा किया कि उन्हें झूठा बयान देने के लिए पैसे का लालच दिया था.