कौन हैं अमेठी के 20 साल के खिलाड़ी प्रशांत वीर जिन्हें IPL में CSK ने खरीदा 14.2 करोड़ रुपये में?

उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर को CSK ने IPL नीलामी में 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा है. वह IPL इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं.

Prashant Veer

यूपी तक

16 Dec 2025 (अपडेटेड: 16 Dec 2025, 05:39 PM)

follow google news

उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी प्रशांत वीर ने IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में इतिहास रच दिया है. IPL 2026 की मिनी-नीलामी में उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14.2 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत में खरीद लिया है. इस सौदे के साथ बाएं हाथ के स्पिन-गेंदबाज ऑलराउंडर प्रशांत वीर ने अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया है. इस डील प्रशांत वीर को IPL नीलामी के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी बना दिया है. 

यह भी पढ़ें...

कौन हैं प्रशांत वीर?

प्रशांत उत्तर प्रदेश के एक होनहार क्रिकेटर हैं. उनका पूरा नाम प्रशांत रामेंद्र वीर है. 20 साल 22 दिन की उम्र वाले प्रशांत वीर का जन्म 24 नवंबर 2005 को उत्तर प्रदेश के अमेठी में हुआ था. वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और धीमी गति के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज हैं. 

सीएसके ने वीर में देखा रविंद्र जडेजा का उत्तराधिकारी

CSK द्वारा प्रशांत वीर पर इतना बड़ा दांव लगाने के पीछे की मुख्य वजह उन्हें रवींद्र जडेजा के दीर्घकालिक उत्तराधिकारी के रूप में तैयार करना माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: अंडर-23 ट्रॉफी के फाइनल में भले हार गया यूपी लेकिन मिला एक नया सितारा! कौन हैं क्रिकेट के उभरते स्टार अली जाफिर मोहसिन?