CO Anuj Chaudhary News: संभल जिला प्रशासन द्वारा वार्षिक ‘नेजा मेला’ के लिए आयोजकों को अनुमति नहीं दिए जाने के बाद यह मुद्दा चर्चा के केंद्र में है. आपको बता दें कि मंगलवार को नेजा मेला ग्राउंड पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. इस दौरान मौके पर पुलिस फोर्स के साथ ASP श्रीश चंद्र के साथ CO अनुज चौधरी मौजूद रहे. एएसपी संभल श्रीश चंद्र ने कहा, "आज इस स्थान पर किसी भी तरह का आयोजन नहीं हो रहा. एक आक्रांता और निर्मम हत्यारे की याद में इस मेले का आयोजन होता रहा था. इस कुरीति को सभी ने त्यागा है. आज कोई भी यहां नहीं आया है. यहां पुलिस की तैनाती की गई है. यहां पूरी तरह शांति है."
ADVERTISEMENT
वहीं आगामी त्योहारों को लेकर CO अनुज चौधरी ने कहा, "पूरे संभल क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया है। इसका उद्देश्य है कि लोगों में विश्वास बने और आगामी त्योहारों को कोई उपद्रवी खराब करने की कोशिश ना करे..."
क्यों मनाया जाता है नेजा मेला?
मेला कमेटी के लोगों ने बताया था कि सैयद सालार मसूद गाजी के नाम पर संभल में नेजा मेले का आयोजन होता है, जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने साफ शब्दों में कह दिया था कि यहां पर सैयद सालार मसूद गाजी के नाम पर मेले का आयोजन नहीं होगा. उन्होंने कमेटी से साफ कहा कि इतिहास गवाह है कि वह महमूद गजनवी का सेनापति था जिसने सोमनाथ को लूटा और कत्लेआम किया, ऐसे में किसी लुटेरे की याद में कोई भी मेले का आयोजन नहीं होगा.
ADVERTISEMENT











