यूपी में 33 IAS का ट्रांसफर, लंबे समय से सूचना निदेशक शिशिर सिंह भी गए, अब इनकी जगह ये संभालेंगे कमान

संतोष शर्मा

22 Apr 2025 (अपडेटेड: 22 Apr 2025, 11:42 AM)

IAS Shishir Singh news: यूपी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. 33 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिनमें सूचना निदेशक शिशिर सिंह का भी नाम शामिल है. जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी.

Shishir Singh file pic.

Shishir Singh file pic.

Google CTA

Uttar Pradesh IAS transfer list: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया. इस सूची में जिलाधिकारियों से लेकर मंडलायुक्त, प्रमुख सचिव और नगर आयुक्त तक शामिल हैं. खास बात यह रही कि लंबे समय से सूचना निदेशक पद पर तैनात शिशिर सिंह को हटाकर भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह को नया सूचना निदेशक बनाया गया है.

यह भी पढ़ें...

शिशिर सिंह को अब विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के साथ-साथ सीईओ, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सूचना निदेशक के तौर पर शिशिर सिंह का कार्यकाल काफी चर्चित रहा. 

प्रमुख नियुक्तियां और बदलाव

एल. कोटेश्वर लू से प्रमुख सचिव परिवहन और यूपीएसआरटीसी अध्यक्ष का चार्ज वापस ले लिया गया है. अमित गुप्ता को अब प्रमुख सचिव परिवहन एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री कार्यालय का सचिव नियुक्त किया गया है. वाराणसी के डीएम एस. राजलिंगम को वाराणसी का ही नया कमिश्नर बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने लगाया था यूपी के थानों में ठाकुर पुलिसकर्मियों के दबदबे का आरोप, जानें क्या है हकीकत