UP Weather Update: यूपी के इन 16 जिलों में आंधी-पानी का 'येलो अलर्ट'... 50 KM की रफ्तार से आएगा बवंडर, गिर सकती है बिजली

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में 9 मई को 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Update

यूपी तक

• 08:25 PM • 08 May 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने 9 मई को प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 'झोंकेदार' हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है. विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रयागराज से लेकर गोरखपुर तक मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में बरसेंगे बदरा और चमकेगी बिजली

वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया. इन सभी मुख्य जिलों से सटे इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा.

धूल भरी आंधी का बवंडर, 50 किमी/घंटा की रफ्तार

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजग एवं आस पास के क्षेत्र.

किसानों के लिए जरूरी सलाह

तापमान गिरने से आम जनता को तो राहत मिलेगी, लेकिन यह मौसम किसानों के लिए चुनौती बन सकता है.  खलिहानों में रखी कटी हुई फसल को तिरपाल से ढक दें या सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें. बिजली कड़कने के दौरान खेतों में काम करने वाले किसान ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों या मोबाइल टावर के पास खड़े न हों. प्रशासन ने अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नागरिक सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतें.