UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. भीषण गर्मी के बीच राहत की बूंदें गिरने के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग ने 9 मई के लिए ताजा अपडेट जारी करते हुए पूर्वांचल और उससे सटे इलाकों में 'येलो अलर्ट' जैसी स्थिति का संकेत दिया है. धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना ने लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद जगा दी है.
ADVERTISEMENT
यहां 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजग एवं आस पास के क्षेत्र.
इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया. इन सभी मुख्य जिलों से सटे इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा.
गर्मी से मिलेगी राहत, पर किसान रहें सतर्क
अचानक होने वाली इस बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. हालांकि, मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे कटी हुई फसल और खलिहानों का ध्यान रखें, क्योंकि तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है.
प्रशासन ने भी बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और ऊंचे पेड़ों या बिजली के तारों के नीचे शरण न लें.
ADVERTISEMENT









