मथुरा के अजय अग्रवाल और उनके परिवार के लिए लंबू और पप्पू ने वो रात बना दी थी बेहद खौफनाक, अब मिला परिजनों को इंसाफ, हुआ क्या?

मदन गोपाल

07 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

UP News: यूपी के मथुरा में अजय अग्रवाल और उनके परिवार को हिला देने वाले लंबू और पप्पू पुलिस के सामने आ गए. फिर दोनों के साथ ये सब हो गया.

Mathura Police Encounter, Criminals Shot Dead, Surir Robbery Case, UP Crime News, SSP Shlok Kumar, Mathura Dacoits Encounter, मथुरा पुलिस

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित टैटी गांव में 23 अप्रैल की रात बदमाशों ने कारोबारी अजय अग्रवाल के घर हमला बोल दिया था. इस दौरान बदमाशों ने रात के समय अग्रवाल परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और 3 लाख कैश, 1 लाख के जेवरात लूटकर ले गए. लूट की इस वारदात ने हड़कंप मचा कर रख दिया था. लोगों में भी घटना को लेकर गुस्सा था. लूट की इस घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी और बदमाशों की तलाश में थी.  

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ इनाम भी रख दिया था. जांच में सामने आया था कि इस कांड में बदमाश धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू शामिल थे. दोनों के ऊपर 50 हजार-50 हजार का इनाम रखा गया था. बता दें कि अब इन बदमाशों को पुलिस ने ढेर कर दिया है. 

पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर

बता दें कि बुधवार के दिन पुलिस ने दोनों बदमाशों की घेराबंदी कर दी. पुलिस ने दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की. मगर पुलिस को देखते हुए दोनों ने फायरिंग कर दी. ये देख पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की. इस दौरान दोनों बदमाश पुलिस की गोलियों की चपेट में आ गए और दोनों गंभीर घायल हो गए. पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची. मगर वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. 

इस एनकाउंटर में पुलिसकर्मियों को भी बदमाशों की गोलियों का सामना करना पड़ा. एनकाउंटर के दौरान 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बदमाशों को लेकर क्या पता चला

घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. पुलिस की नजर बदमाशों पर बनी हुई थी.  इसी दौरान पुलिस को पता चला कि ये दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं और दोनों काफी शातिर अपराधी हैं. पुलिस की गिरफ्तारी-कार्रवाई से बचने के लिए ये दोनों अक्सर अपना नाम बदलकर डकैती करते थे. मगर मथुरा में की गई लूट इनकी आखिरी लूट साबित हुई और दोनों पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए.