यूपी में IAS-IPS अधिकारियों के लिए नया आदेश, सांसद-विधायकों के सम्मान को लेकर जारी हुए निर्देश

यूपी तक

08 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने IAS-IPS अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए नया निर्देश जारी किया है. सरकार की ओर से कहा गया है कि सांसदों और विधायकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए.

Representational Photo

Representational Photo

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने IAS-IPS अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए नया निर्देश जारी किया है. सरकार की ओर से कहा गया है कि सांसदों और विधायकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए. यह आदेश प्रदेश के मुख्य सचिव की ओर से जारी किया गया है और इसे सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू किया गया है. जारी निर्देशों के मुताबिक जब कोई सांसद या विधायक किसी सरकारी कार्यालय में पहुंचेगा तो संबंधित अधिकारी को अपनी सीट से खड़े होकर उनका स्वागत करना होगा. इसके बाद नेता के बैठने पर उन्हें पानी पीने का आग्रह भी करना होगा.

यह भी पढ़ें...

बातों को गंभीरता से सुनने के निर्देश

आदेश में कहा गया है कि जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना जाए और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर उचित कार्रवाई की जाए. सरकार का मानना है कि जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पास आते हैं, इसलिए उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार जरूरी है.सरकार की ओर से अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि सांसदों और विधायकों के फोन कॉल का जवाब दिया जाए. अगर किसी कारण से अधिकारी कॉल रिसीव नहीं कर पाते हैं, जैसे कि किसी मीटिंग में होने की स्थिति में तो बाद में उन्हें खुद कॉल बैक करना होगा.

सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगा आदेश

मुख्य सचिव की ओर से जारी यह आदेश सिर्फ IAS-IPS अधिकारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू किया गया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनप्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार और सम्मान बनाए रखना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है.