UP Weather Update: यूपी में 1 जून को 40-50 KM/घंटे की रफ्तार से आएगा आंधी-तूफान... इन जिलों में बारिश का अपडेट जारी

मौसम विभाग ने 1 जून के लिए यूपी का ताजा मौसम अपडेट जारी किया है. लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और बरेली समेत कई जिलों में 40 से 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं.

UP Weather Update

यूपी तक

31 May 2026 (अपडेटेड: 31 May 2026, 07:15 PM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग ने कल यानी 1 जून के लिए राज्य का ताजा वेदर अपडेट जारी कर दिया है. इसके तहत यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ तेज रफ्तार झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग ने जिन क्षेत्रों में इन बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने की सबसे अधिक संभावना जताई है, उन प्रभावित जिलों की पूरी सूची नीचे दी जा रही है:

इन जिलों में बारिश के साथ रहेगा झोंकेदार हवाओं का असर (गति 40 से 50 किमी/घंटा):

चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं इनके आस-पास के क्षेत्र.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की पहली बारिश को लेकर सामने आया बिग अपडेट... इस डेट से झमाझम बरसेंगे मेघ