UP Weather Update: यूपी में 7 जनवरी को पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी की गई चेतावनी

यूपी तक

06 Jan 2026 (अपडेटेड: 06 Jan 2026, 06:18 PM)

UP weather Update: बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर समेत कई जिलों में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट. जानें आपके शहर में कैसी रहेगी विजिबिलिटी.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कुदरत के तेवर तल्ख हो गए हैं. भीषण ठंड के बीच अब घने कोहरे ने प्रदेश की रफ्तार को थाम दिया है. मौसम विभाग (IMD) ने 7 जनवरी के लिए ताजा बुलेटिन जारी करते हुए चेतावनी दी है कि बुधवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण कोहरा छाया रहेगा. बर्फीली हवाओं और भारी नमी के कारण विजिबिलिटी न्यूनतम स्तर पर पहुंचने की आशंका है, जिससे रेल, सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो सकता है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई जिलों में कोहरे और कोल्ड वेव को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में घने से बहुत घना कोहरा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

यहां रह सकता है घना कोहरा, येलो अलर्ट जारी

कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, झांसी एवं आसपास के इलाकों में  येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

कई जिलों में कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी

फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, ज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर एवं आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है.