यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात का सफर हुआ आसान, रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन के बढ़ा दिए 11-11 फेरे

आयशा शेख़

• 12:43 PM • 13 Jul 2026

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 05045/05046 लालकुआं–राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ा दी है.

UP Tak

Photo Source - AI Generated

Google CTA

UP Train News: उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ों की सैर करने वाले और गुजरात के व्यापारिक केंद्रों की यात्रा करने वाले रेल मुसाफिरों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से एक बेहतरीन खबर आई है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भारी डिमांड और सहूलियत को देखते हुए 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि को बढ़ाने का बड़ा फैसला किया है.

यह भी पढ़ें...

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन अब लालकुआं से 19 जुलाई से 27 सितंबर, 2026 तक हर रविवार को और राजकोट से 20 जुलाई से 28 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी. दोनों ओर से इसके फेरों को 11-11 बार के लिए बढ़ा दिया गया है. 

रविवार को लालकुआं से खुलेगी ट्रेन 

लंबी दूरी की ट्रेनों में अक्सर कंफर्म टिकट मिलना जंग जीतने जैसा होता है, ऐसे में यह विस्तार यात्रियों को बड़ी राहत देगा. ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन हर रविवार को दोपहर 12:35 बजे लालकुआं से रवाना होगी. इसके बाद यह उत्तराखंड और यूपी के इन प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी-

  • किच्छा: 13:00 बजे
  • इज्जतनगर: 14:15 बजे 
  • बरेली जं.: 14:50 बजे
  • कासगंज: 17:15 बजे 
  • मथुरा जं.: 19:25 बजे

इसके बाद यह ट्रेन भरतपुर होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी, जहां जयपुर (रात 00:45 बजे) और जोधपुर (सुबह 05:50 बजे) होते हुए दूसरे दिन शाम 18:10 बजे गुजरात के राजकोट पहुंचेगी.

वापसी में राजकोट से सोमवार को होगी रवानगी 

वापसी सफर में ट्रेन संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को रात 22:30 बजे राजकोट से चलेगी. इसके बाद सुरेंद्रनगर, मारवाड़, जोधपुर और जयपुर (शाम 16:35 बजे) होते हुए तीसरे दिन तड़के सुबह 02:55 बजे बरेली और सुबह 05:15 बजे अपने आखिरी स्टेशन लालकुआं पहुंचेगी.

हर क्लास के लिए सीटें उपलब्ध

रेलवे ने इस ट्रेन में डिब्बों की संख्या का खास ख्याल रखा है ताकि यात्रियों को भीड़भाड़ का सामना न करना पड़े. इस गाड़ी में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे. इसमें स्लीपर श्रेणी के सबसे ज्यादा 11 कोच होंगे, जबकि एसी 3-टियर के 2 कोच, एसी 2-टियर का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच और एस.एल.आर.डी. के 2 कोच शामिल होंगे.

चाहे आपका बजट कम हो या आप एसी में आरामदायक सफर करना चाहते हों, इस ट्रेन का विस्तार आपके सफर को आसान बनाने वाला है.