UP Train News: बिहार और उत्तर प्रदेश से पंजाब और जम्मू की तरफ सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है. पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मुसाफिरों की भारी भीड़ और सुविधा को देखते हुए एक नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.
ADVERTISEMENT
रेलवे 05193/05194 छपरा-पठानकोट-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन शुरू करने जा रहा है, जो सीधे गोरखपुर के रास्ते होकर गुजरेगी. ट्रेन छपरा से 20 जुलाई से 28 सितंबर, 2026 तक हर सोमवार को और पठानकोट से 22 जुलाई से 30 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी. दोनों दिशाओं से इसके कुल 11-11 फेरे लगाए जाएंगे.
छपरा से पठानकोट का पूरा शेड्यूल
रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (CPRO) सुमित कुमार के मुताबिक, ट्रेन संख्या 05193 छपरा से हर सोमवार दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह ट्रेन इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए आगे बढ़ेगी-
- छपरा कचहरी: 14:12 बजे
- थावे: 17:05 बजे
- गोरखपुर: रात 20:55 बजे
- बस्ती: 21:59 बजे और गोंडा: 23:25 बजे
इसके बाद अगले दिन यह ट्रेन सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अम्बाला कैंट (12:55 बजे), लुधियाना (14:33 बजे) और जलंधर कैंट होते हुए रात 22:15 बजे पठानकोट पहुंचेगी.
वापसी का टाइम टेबल
वापसी में ट्रेन संख्या 05194 पठानकोट से हर बुधवार को आधी रात के बाद यानी 00:30 बजे छूटेगी. इसके बाद जलंधर, लुधियाना, अम्बाला कैंट, मुरादाबाद और बरेली होते हुए रात 20:25 बजे सीतापुर पहुंचेगी. दूसरे दिन तड़के सुबह यह ट्रेन गोंडा, बस्ती और फिर 02:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. इसके बाद कप्तानगंज, पडरौना और थावे होते हुए सुबह 09:15 बजे छपरा पहुंचेगी.
ट्रेन में मिलेंगे हर कैटेगरी के कोच
अक्सर त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिलती, ऐसे में यह ट्रेन यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. सफर को आरामदायक बनाने के लिए इस गाड़ी में कुल 19 कोच लगाए जा रहे हैं.
इसमें जनरल (साधारण द्वितीय श्रेणी) के 2 कोच, स्लीपर (शयनयान) के 5 कोच, एसी 3-टियर इकोनॉमी के 2 कोच, एसी 3-टियर के 6 कोच और एसी 2-टियर के 2 कोच शामिल होंगे. इस मिक्स कंपोजिशन की वजह से हर बजट के यात्री आसानी से अपनी सीट बुक कर सकेंगे.
ADVERTISEMENT











