UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फरवरी के महीने में मौसम की चाल लगातार बदल रही है. कभी धूप तो कभी सर्द हवाएं लोगों को हैरान कर रही हैं. लेकिन अब 9 फरवरी को मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT
फरवरी में फिर पलटा मौसम का मिजाज
उत्तर प्रदेश में ठंड की विदाई से पहले कोहरे ने एक बार फिर दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तराई और मैदानी इलाकों में कोहरे का भारी असर देखने को मिलेगा. विशेष रूप से सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम रहने की संभावना है.
इन जिलों में अत्यंत घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना सबसे अधिक है:
गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में.
यहां बना रहेगा घना कोहरा
इसके अलावा, मौसम विभाग ने प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी घना कोहरा होने की चेतावनी जारी की है:
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में.
ADVERTISEMENT









