UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में आज यानी 29 जुलाई को मानसून का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश के साथ मौसम खराब रह सकता है. कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बता दें मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.
ADVERTISEMENT
आज 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 29 जुलाई के लिए प्रदेश के 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की बहुत संभावना जताई गई है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, चित्रकूट, सोनभद्र और मिर्जापुर शामिल हैं.
इन 39 जिलों में येलो अलर्ट
आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 39 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. येलो अलर्ट वाले जिलों में मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर शामिल हैं.
किसानों के लिए जरूरी सलाह
आज बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए किसानों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. खेतों में जलभराव की स्थिति पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर पानी निकासी की व्यवस्था करें. मौसम खराब होने और बिजली गिरने की आशंका के दौरान खेतों में काम करने से बचें. किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग के अपडेट को ध्यान में रखते हुए ही कृषि संबंधी कार्य करें, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके.
आम लोगों के लिए अहम जानकारी
मौसम विभाग ने आज आम लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है. बिजली गिरने की संभावना के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की गई है. बारिश के दौरान जरूरी होने पर ही यात्रा करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. प्रशासन ने भी लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने और सतर्क रहने को कहा है.
ADVERTISEMENT











