UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिलें... कल इन 60 से ज्यादा जनपदों में होगी मूसलाधार बारिश

यूपी तक

04 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 5 मई को मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर समेत राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ होने वाली यह हलचल भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाएगी.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (IMD) ने 5 मई के लिए बारिश का ताजा अपडेट जारी किया है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है. विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मॉनसून से पहले की यह हलचल प्रदेश के तापमान में गिरावट लाएगी, जिससे पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.

सावधानी बरतने की सलाह

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं और बिजली गिरने (Thunderstorm) की भी आशंका जताई है. नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान वे पक्के मकानों में शरण लें और बड़े पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहें. यह बारिश उन इलाकों के लिए संजीवनी साबित होगी जहाँ पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया था.