UP Monsoon Update: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-बारिश... 14 जून को यूपी के इन 37 जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

यूपी तक

14 Jun 2025 (अपडेटेड: 14 Jun 2025, 04:12 AM)

UP Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहे उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि 14 जून को यूपी में कैसा मौसम रहेगा.

UP Monsoon Update

UP Monsoon Update

Google CTA

UP Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहे उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) का अलर्ट जारी किया गया है. सूबे में 14 जून को 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. यह बदलाव प्रदेशवासियों को प्रचंड गर्मी से कुछ हद तक निजात दिलाएगा, हालांकि लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है. 

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी यूपी के इन जिलों में 50 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं (अधिकतम 50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. इनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं और इनके आसपास के इलाके शामिल हैं. 

पूर्वी यूपी में भी आंधी-बारिश की संभावना

पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है. इन जिलों में देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई और फरुखाबाद और इनके आसपास के इलाके शामिल हैं. 

लोगों से अपील की गई है कि वे आंधी-बारिश और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. खुले में जाने से बचें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों. 

ये भी पढ़ें: UP Monsoon Update: 13, 14 या 15 जून...यूपी कब मिलेगी गर्मी से राहत, किस दिन होगी जमकर बारिश?