UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में जल्द होने वाली है बारिश... मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

UP Weather Update: 17 फरवरी से पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार. खबर में आगे पढ़ें मेरठ, नोएडा और आगरा समेत किन जिलों में बरसेगा पानी और कब बढ़ेगी गर्मी.

UP Weather Update

यूपी तक

11 Feb 2026 (अपडेटेड: 11 Feb 2026, 06:03 PM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में जल्द ही मौसमी बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे फरवरी के महीने में ही गर्मी और बारिश का दोहरा असर दिखाई देगा. यूपी Tak से खास बातचीत में मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, लेकिन इसके ठीक बाद एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक देने वाला है, जो कई इलाकों को भिगोने का काम करेगा.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 से 16 फरवरी के बीच यूपी के ज्यादातर हिस्सों में पारे में उछाल आएगा, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगेगा. हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है, क्योंकि 17 फरवरी के आसपास एक नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है. इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी हिस्से में बादलों की आवाजाही शुरू होगी और हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है.

पश्चिमी यूपी के इन जिलों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज शामिल हैं.

इन जिलों में बारिश होने से तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का हल्का असर दोबारा लौट सकता है. किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम के इस बदलते रुख को देखते हुए ही अपनी फसलों की सिंचाई और कटाई का प्रबंधन करें.