UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक महत्वपूर्ण पूर्वानुमान जारी किया है. 5 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम करवट लेगा. विभाग के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ ओले गिर सकते हैं. प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुँचने की आशंका है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी:
मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए ओले गिरने और तेज हवाएं चलने का अपडेट जारी किया है, उनकी सूची इस प्रकार है:
बांदा, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.
सावधानी बरतने के निर्देश
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवातीय दबाव और नमी के कारण अचानक मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है. ओले गिरने के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली के खंभों या पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी गई है. विशेषकर आम और रबी की कटी हुई फसलों को लेकर किसान चिंतित हैं, जिन्हें इस बेमौसम ओलावृष्टि से क्षति पहुँच सकती है.
ADVERTISEMENT











