UP Weather Update: ठंड के बीच पश्चिमी यूपी के इन जिलों में अगले 2 दिन तक हैं बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. भीषण ठंड की वजह से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रह है.…

यूपी तक

• 07:12 AM • 12 Jan 2023

follow google news

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. भीषण ठंड की वजह से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रह है.

कोल्ड-डे की स्थिति के बीच मौसम विभाग ने UP में अगले दो दिन बारिश के आसार जताए हैं.

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की ज्यादा संभावना जताई है.

पश्चिमी UP के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और इसके आस-पास अगले दो दिन बारिश के आसार ज्यादा हैं.

वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ और आस-पास के जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदा-बांदी की भी संभावना है.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 15 से 21 जनवरी तक UP में फिर बर्फीली हवाएं चलेंगी, लेकिन कोहरे का प्रकोप मामूली रूप से कम हो सकता है.

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में 4.8°C के साथ कानपुर नगर सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया.

uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें