UP Weather Update: 5 मई को यूपी के इन 60 जिलों में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

यूपी तक

05 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में 5 मई को मौसम विभाग ने 60 से अधिक जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. प्रयागराज, लखनऊ और नोएडा सहित कई इलाकों में होने वाली यह बारिश 45 डिग्री वाली भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाएगी.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 5 मई के लिए बारिश का ताजा अपडेट जारी करते हुए प्रदेशवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हो रही मॉनसून पूर्व की यह हलचल तापमान में गिरावट लाएगी जिससे पिछले कई दिनों से जारी जानलेवा गर्मी का असर कम होगा.

यह भी पढ़ें...

इन 60 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है. पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के जिलों में प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और बस्ती जैसे जिले शामिल हैं. वहीं पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), आगरा, मथुरा, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, ललितपुर और बांदा, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और सिद्धार्थ नगर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संभल, बदायूं और जालौन सहित प्रदेश के 60 से अधिक जिलों में बादलों की आवाजाही और बारिश के आसार हैं.

पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 5 मई को होने वाली यह बारिश उन इलाकों के लिए संजीवनी साबित होगी जहां लू का प्रकोप चरम पर था. आंधी और बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी आशंका जताई है. प्रशासन और मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान कच्चे ढांचों के बजाय पक्के मकानों में शरण लें. आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए बड़े पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहें. धूल भरी आंधी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रुकें और यात्रा करने से बचें.