UP Weather Update: यूपी में आज इन जिलों में होगी भारी बारिश... 40/KM की रफ्तार से 15+ जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, बिजली गिरने का अलर्ट

यूपी तक

01 Nov 2025 (अपडेटेड: 01 Nov 2025, 09:33 AM)

UP Weather Update: यूपी में ठंड से पहले बारिश की वजह से मौसम ने बड़ा यू टर्न लिया है. आज यानी 1 नवंबर के लिए मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. देखें किन जिलों में होगी भारी बारिश.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में नवंबर महीने की शुरुआत तूफानी बारिश के साथ होने वाली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर आज यानी 1 नवंबर के लिए ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग ने अपने इस अपडेट में आज कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें...

आज इन जिलों में है भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 1 नवंबर को दिन के समय उत्तर प्रदेश के कई पूर्वी जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है. इनमें मुख्य रूप से चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, और आसपास के इलाके शामिल हैं.

यहां गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

भारी बारिश के साथ-साथ कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. जिन जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है, वे हैं- सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, अंबेडकर नगर, एवं आसपास के क्षेत्र.

30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई है. ये हवाएं सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, अंबेडकर नगर, और आसपास के इलाकों में चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 1 नवंबर को इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश...  40/KM की रफ्तार से 15 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं