लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 1 नवंबर को इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश...  40/KM की रफ्तार से 15 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

UP Weather Update: यूपी में बेमौसम बारिश की वजह से मौसम ने बड़ा यू टर्न लिया है. 1 नवंबर के लिए मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. देखें किन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में नवंबर महीने की शुरुआत तूफानी बारिश के साथ होने वाली है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 1 नवंबर 2025 की सुबह तक प्रदेश के कई पूर्वी जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश, तो कई अन्य में तेज हवाओं के साथ आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.