UP Weather Update: UP में गर्मी का तांडव शुरू! जानिए 23 अप्रैल को किन इलाकों में है सबसे ज्यादा खतरा

यूपी तक

• 06:44 PM • 22 Apr 2025

Heatwave Alert in Uttar Pradesh: Heatwave Alert in Uttar Pradesh: यूपी में आंधी-बारिश के बाद अब मौसम साफ, तापमान में तेजी से बढ़ोतरी. 23 से 26 अप्रैल तक लू और गर्म रातों की चेतावनी. प्रयागराज में 44.3°C पहुंचा पारा, सावधानी बरतें.

UP heatwave alert

UP heatwave alert

Google CTA

Heatwave Alert in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से छाए आंधी-तूफान और बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह से साफ हो चुका है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी तेजी से बढ़ेगी. कल यानी 23 अप्रैल को दिन का तापमान चढ़ने के साथ ही लोगों को तेज धूप और लू का सामना करना पड़ेगा. विशेष रूप से दक्षिणी संभाग में लू चलने की पूरी आशंका है. प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों के भीतर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, वहीं न्यूनतम तापमान में आज और कल के बीच 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें...

प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा तापमान रहा. इसके अलावा वाराणसी, आगरा और प्रयागराज मंडलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री C से 5.0 डिग्री C अधिक रिकॉर्ड किया गया है. लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, झासी और कानपुर जैसे शहरों में भी रात का तापमान सामान्य से काफी ज्यादा (1.6 डिग्री C से 5.0 डिग्री C अधिक) रहा है, जिससे गर्मी की  तपिश दिन रात महसूस की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 38 साल का उमेश 22 साल की गर्लफ्रेंड के साथ नोएडा के OYO में गया, वहां ऐसा क्या हुआ कि प्रेमिका ही बाहर आई?

राज्य के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में लू की स्थिति अधिक गंभीर बताई जा रही है. खासकर रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, सुल्तानपुर और इनके आसपास के जिलों में मौसम विभाग ने लू को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है. आने वाले 23 से 26 अप्रैल तक प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गर्म रातें (warm nights) भी दर्ज हो सकती हैं, जो बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए चिंता का विषय बन सकती हैं.

लोगों को सलाह दी गई है कि वह दोपहर के समय बिना जरूर  घर से बाहर न निकलें. हल्के और ढीले कपड़े पहनें, सिर को कपड़े या टोपी से ढकें और खूब पानी पिएं.

(यह खबर यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे सिद्धार्थ मौर्य ने लिखी है.)