UP Weather News: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है. ठिठुरन और गलन भरी ठंड महसूस हो रही है. यूपी के कई जिलों में कोहरे की सफेद चादर छाई हुई है. नए साल के मौके पर उत्तर प्रदेश में भीषण सर्दी पड़ने के पूरे संकेत हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने पहली बार यूपी के 60 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग की माने तो आज यानी 30 दिसंबर के दिन उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है. इस दौरान शीतलहर भी चल रही है और भीषण सर्दी का एहसास हो रहा है.
इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी
ऐसा पहली बार है जब मौसम विभाग ने यूपी के 60 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इसकी माने तो करीब-करीब पूरे यूपी में ही कोहरे का असर है. ऐसे में मौसम विभाग के इस अलर्ट में पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी दोनों शामिल हैं.
पश्चिम यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, इटावा, संभल, बरेली, बदायूं, रामपुर, हरदोई समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट है
इसी के साथ मौसम विभाग ने प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, झांसी, जालौन, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कुशीनगर, बांदा, कौशाम्बी और इसके आस-पास जिलों में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.
तापमान में दर्ज की जाएगी गिरावट
मौसम विभाग की माने तो नए साल के मौके पर यूपी में भीषण सर्दी पड़ेगी. जनवरी के पहले हफ्ते में भी तेज सर्दी का एहसास होगा. पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी का असर अब यूपी में साफ नजर आ रहा है. मौसम विभाग की माने तो नए साल के मौके पर न्यूनतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी नजर आ सकती है.
ADVERTISEMENT









