UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ उमस से बेहाल लोगों के लिए आखिरकार वो खबर आ ही गई जिसका सबको महीनों से इंतजार था. मौसम विभाग ने राज्य के लिए राहत भरी खबर दी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक बेहद ताकतवर और सक्रिय वेदर सिस्टम के चलते 11 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में प्री मॉनसून की मूसलाधार बारिश होने जा रही है. इस बारिश के दौरान 60 से 80 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी.
ADVERTISEMENT
इन 45 जिलों में मौसम विभाग का हाई अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, बुंदेलखंड, पश्चिमी यूपी और मध्य क्षेत्र के लगभग 45 जिलों और उनके आसपास के इलाकों के लिए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
पश्चिमी यूपी और NCR: गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बागपत, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर.
बुंदेलखंड और मध्य यूपी: बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, इटावा, औरैया.
पूर्वांचल और तराई बेल्ट: गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर.
रुहेलखंड और ब्रज क्षेत्र: आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल.
60 से 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं
मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह वेदर सिस्टम अत्यधिक सक्रिय है. बारिश शुरू होने से ठीक पहले और बारिश के दौरान पूरे प्रदेश में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. मौसम बिगड़ने पर इन हवाओं की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इस तेज अंधड़ के कारण कच्चे मकानों,होर्डिंग्स और कमजोर पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
हीटवेव से मिलेगी राहत
पिछले कई हफ्तों से उत्तर प्रदेश का पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा था. वहीं रात के समय भारी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था. मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून को होने वाली इस मूसलाधार प्री-मॉनसून बारिश के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आएगी. यह बारिश राज्य में बकायदा मॉनसून के आगमन का रास्ता साफ करेगी जिससे लोगों को इस सीजन की भीषण गर्मी से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी.
ADVERTISEMENT










