UP Monsoon Update: यूपी में 9 जुलाई को इन जिलों में होगी बहुत तेज बारिश, 40 जिलों में ये अलर्ट हुआ जारी

यूपी तक

• 05:41 PM • 08 Jul 2025

UP Monsoon Update: यूपी में 9 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट. बांदा, चित्रकूट, झांसी समेत कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी. जानें अपने इलाके का ताजा मौसम अपडेट.

Delhi NCR barish today, Delhi rain alert 7 July, Mausam vibhag rain alert,

UP Monsoon Update

Google CTA

UP Monsoon Update: मॉनसून ने पूरे उत्तर प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले रखा है. मौसम विभाग ने 9 जुलाई के लिए भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है, वहीं अधिकांश जिलों में मेघगर्जन (गरज के साथ बारिश) और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी भी दी गई है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें, क्योंकि यह अवधि मौसम की दृष्टि से काफी सक्रिय रहने वाली है.

यह भी पढ़ें...

ये हैं भारी वर्षा की संभावना वाले जिले 

मौसम विभाग के अनुसार, 9 जुलाई को उत्तर प्रदेश के इन जिलों और उनके आसपास के इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है:

  • बांदा
  • चित्रकूट
  • हमीरपुर 
  • महोबा
  • झांसी 
  • ललितपुर

इन जिलों में है मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना

उत्तर प्रदेश के एक बड़े क्षेत्र में मेघगर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है. जिन जिलों में अलर्ट जारी हुए है उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: अगले 2 दिनों तक नोएडा और पूरे NCR में बारिश का अलर्ट, IMD ने मॉनसून को लेकर ये कहा