ईरान के नेता को मारा, नागरिक-बच्चे मर रहे मगर सब चुप...शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फिर की ये बड़ी बात

रोशन जायसवाल

05 Mar 2026 (अपडेटेड: 05 Mar 2026, 03:36 PM)

UP News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी, केशव प्रसाद मौर्य, आशुतोष महाराज को लेकर बयान दिया. इस दौरान उन्होंने ईरान जंग को लेकर भी अपनी अहम बात रखी.

swami Avimukteshwaranand, swami Avimukteshwaranand news, swami Avimukteshwaranand case, Keshav Prasad Maurya, Keshav Prasad Maurya news, up news, up politics, up viral news

UP News

Google CTA

UP News: यौन शोषण के आरोपों में फंसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अब वह गौ रक्षा को लेकर अभियान चलाने जा रहे हैं. लखनऊ अब इस अभियान का अगला पड़ाव है. इस दौरान  UP TAK ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से बात की. इस दौरान उन्होंने ईरान युद्ध का भी जिक्र किया और भारत की चुप्पी पर सवाल किया.

यह भी पढ़ें...

पहले जानिए उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों, सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्य को लेकर क्या-क्या कहा?

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यूपी में गौ और ब्राह्मण के ऊपर प्रहार हो रहा है. शिवाजी को याद किया जाएगा. वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में जाकर सनातन धर्मियों के ऊपर जो संकट आया हुआ है, उसको लेकर उनसे प्रार्थना की जाएगी.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा, हमने 2 मांग की थी योगी आदित्यनाथ से. हमने योगी आदित्यनाथ से कहा था कि वह खुद को हिंदू कहलाने के लिए 2 काम करें. यूपी में गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए और मांस-गौ मांस-बीफ के कारोबार को बंद किया जाए. योगी आदित्यनाथ इन 2 मांगो को लेकर घोषणा कर दें.

केशव प्रसाद मौर्य को लेकर ये बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा, केशव प्रसाद मौर्य ने हमको लेकर जो कहा, वह पहली बार नहीं कहा. वह भारत की संत परंपरा और शंकराचार्य संस्थान का सम्मान करते हैं. वह गाय को लेकर जो दावा कर रहे हैं, उसके आंकड़े कुछ और कहते हैं. यूपी में गायों की संख्या लगातार कम हो रही है. ये आंकड़े कहते हैं. डिप्टी सीएम को इसको लेकर बयान देना चाहिए. आपको बता दें कि हाल ही में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा था कि यूपी में गाय पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

आशुतोष महाराज को लेकर ये बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, आशुतोष को बयान बाजी के लिए ताकत दी जा रही है. अपराध करने वाले इंसान को बल मिल जाएगा तो वह कुछ भी कह देगा. उसने जो भी आरोप लगाए हैं, उसको साबित करना, उसका काम है. पॉक्सों इसलिए उसने हमारे ऊपर लगवाया. वह बच्चा हमसे कभी नहीं जुड़ा, उसका हमसे कोई भी कनेक्शन नहीं है, इसलिए सारी कहानी बेकार है. आशुतोष को इसके बारे में ध्यान देना चाहिए.

ईरान जंग पर ये बोले

ईरान युद्ध को लेकर ये बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने ईरान जंग को लेकर कहा, जिसके पास शक्ति ज्यादा होती है, वह निर्बल यानी कमजोर को निगल जाता था. राज्य व्यवस्था इसलिए आई की कमजोर को सुरक्षा दी जाएगी. मगर अब राज्य ही निर्बल यानी कमजोर के लिए खड़ा नहीं हो रहा है. उन्होंने आगे कहा, अमेरिका के पास ताकत हो गई है, इसलिए वह किसी भी देश में धुस जाता है. अब ईरान में भी ये हुआ है. वहां के नेता को मार दिया गया. नागरिक, बच्चों को भी मारा जा रहा है. कोई निंदा नहीं कर रहा है. भारत भी चुप है. यहां की सरकार भी दब गई है. ऐसा लग रहा है कि अब बड़ी मछली हर छोटी मछली को निगल जाएगी. ऐसा तो कुछ भी हो सकता है.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा, ये युद्ध दिखा रहा है कि जिसके पास ताकत है, वह अपने बल पर सबको डरा रहा है. यूपी में भी बुलडोजर निकाल दिया गया है. जिसपर ये लोग चाहेंगे, उस पर चढ़ा देंगे. कोई न्याय-सुनवाई नहीं. यहां भी इनके खिलाफ जो सवाल खड़े कर देगा, उसके ऊपर बुलडोजर चला देंगे. जैसे हमारे ऊपर आशुतोष नाम का बुलडोजर खड़ा कर दिया गया.